इंडि गठबंधन के सूत्रधार नितीश कुमार ही ज़ब NDA के साथ आ गए फिर कहाँ बचा विपक्षी गठबंधन – सम्राट चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना / बिहार – बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार एनडीए की नई सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है.उन्होंने कहा की जिस नीतीश कुमार ने इंडि गठबंधन के सूत्रधार का काम किया अब वहीं एनडीए में है तो इंडि गठबंधन बचा कहा. विधायकों के इधर-उधर के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी एक संगठित पार्टी हैइसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है.वहीं उन्होंने खेल होने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है वह क्या बात करेंगे अंतरात्मा की. उसे पार्टी में तो एक नेता एक युवराज और कई राजकुमारियां हैं ऐसे लोगों को अंतरात्मा की आवाज की बात कहना अच्छा नहीं लगता.दरअसल बिहार में नई एनडीए गठबंधन की सरकार का 12 तारीख को फ्लोर टेस्ट होना है जिसको लेकर बयानों का दौर लगातार जारी है.

बाइट – सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिहार.

Join us on:

Leave a Comment