घर से निकले व्यक्ति की दूसरे दिन गांव के बधार में मीला शव क्षेत्र में फैली सनसनी

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर जिले के कुदरा थाने के घटांव गांव से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां पर घर से निकले व्यक्ति का दूसरे दिन गांव के ही बघार में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । इस घटना को लेकर परिजनों के द्वारा हत्या का मामला होने की आशंका जताई जा रही है। वही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि मृतक अमरेंद्र कुमार कल देर शाम घर से अपनी वाइफ से निकले थे आज उनका शव गांव के बघार में पाया गया।
बहेरा पंचायत के मुखिया विनोद कुमार यादव ने बताया कि मृतक उनके ही पंचायत के घटाव गांव निवासी स्वर्गीय चतुर्गुण यादव का 30 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार है। परिजनों को आशंका है कि उनकी हत्या कर दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment