रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र स्थित बसैठ चानपुरा में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सह मेगा एग्री एक्सपो-2024 का शुभारंभ बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा कि, मिथिला की धरती विद्वानों की धरती है। यह धरती काफी पूजनीय है। 22 जनवरी को श्री राम अपने आवास में बिराजे है, यहाँ भी उत्सव का माहौल था। राज्यपाल ने कहा कि, एस के चौधरी शिक्षा न्यास के न्यासी डॉ संत कुमार चौधरी का प्रयास है कि किसानों को मजबूत किया जाए, ये वाकई में बहुत जरूरत है। आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी किसानों के लिए गंभीर है। किसानों के आमदनी को दोगुना करने की बात कह रहे है। किसानों की आमदनी दोगुनी प्राकृतिक खेती के बल पर होगी। शुरुआती दौर में जब रासायनिक खाद आयी और उत्पादन पर कुछ प्रभाव हुआ तो हमलोगों ने सोंचा की ये तो बेहतर है, लेकिन, जब धरती की जांच हुई तब, पता चला की, ये कितना खतरनाक है। ये स्थायी नहीं है, खेती के लिए स्थायी प्राकृतिक चीजों से लेकर की जानेवाली खेती है। देसी गाय का पालन करे और इसके गोबर और मूत्र का उपयोग करे। राज्यपाल श्री आर्लेकर ने कहा कि, किसान हमारे देश की रीढ़ है और अर्थव्यवस्था है। इस तरह की बाते बहुत दिनों से राजनेता करते रहे है, लेकिन, किसानों के लिए कोई काम नहीं हुआ। अब किसानों के लिए भाषण नहीं, काम हो रहा है। आज जरूरत है कि लोग पारंपरिक खेती को बढ़ावा दे। पूर्व एमपी हुक्मदेव यादव ने मंच से किसानों को सबल बनाने पर जोर दिया और कहा कि, किसानों के हितों के लिए संस्थान बेहतर काम कर रही हैं। आईएएस हुकुम सिंह मीणा ने कहा कि, वे कम समय के लिए मधुबनी के जिलाधिकारी के रूप में काम कर चुके है। यहां बाढ़ सुखाड़ जैसी समस्याएं है। इस तरह के समस्याओं को देखकर यहां कृषि क्षेत्र में काम करने की जरूरत है, ताकि, यहां के किसान समृद्ध हो सके। मंच की अध्यक्षता डॉ संत कुमार चौधरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान न्यासी डॉ चौधरी की ओर से महामहिम राज्यपाल को मिथिला की धरती पर मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार पाग दोपट्टा व मखाना के माला से स्वागत किया गया। वहीं, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति, कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य अतिथियों का भी भव्य स्वागत किया गया।
इससे पूर्व बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग होते हुए बसैठ चानपुरा के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर पहुँचे। जहां पुलिस के द्वारा महामहिम को गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी। राज्यपाल के आगमन को लेकर पूरा बसैठ चानपुरा पुलिस छाबनी में तब्दील थी। जगह-जगह पुलिस के जवान और अधिकारी मुस्तैद दिखे। इस दौरान जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, बेनीपट्टी एसडीओ मनीषा, डीएसपी नेहा कुमारी, फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार, जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार, डीसीएलआर राजू कुमार, सीओ, एसएचओ सहित अनुमंडल के सभी प्रखंड के थानेदार, बीडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद और मुस्तैद थे।




