प्रेमिका से मोबाइल पर हुए बातचीत के विवाद में दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी, गिफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। प्रेमिका से मोबाइल पर हुए बातचीत के विवाद में दो दोस्त ने मिलकर दोस्त कर दिया था हत्या। इस मामले में पुलिस ने दोनों दोस्तो को गिरफ्तार किया। यह घटना पिछले एक फरवरी की बतायी जाती है। सोनहन थानाक्षेत्र के खैरा गांव में हुए 17 वर्षीय किशोर सुजीत उर्फ मुन्ना राम की हत्या हुई थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में खैरा गांव निवासी महेंद्र प्रजापति के बेटे संदीप कुमार और महेंद्र राम के बेटे अजय राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि प्रेमिका से मोबाइल पर हुए बातचीत के विवाद में उसके ही दो दोस्तों संदीप और अजय ने उसे ईंट और चाकू से गोद उसकी हत्या कर दी थी। जिसका पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया ।

Join us on:

Leave a Comment