पिता ने परिजनों के साथ मिलकर बेटी को कुल्हाड़ी से टुकड़ों में काटा,3 गिरफ्तार!

SHARE:

दरभंगा से चिंटू कुमार की रिपोर्ट

पिता ने अपनी पुत्री की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या दो अन्य रिस्तेदार हत्या में शामिल तीन गिरफ्तार,सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

दरभंगा। लहेरियासराय स्थित सिटी एसपी कार्यालय कक्ष में सिटी एसपी के द्वारा संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से जानकारी देते हुए सिटी एसपी उन्होंने बताया कमतौल थाना अन्तर्गत ऑनर किलिंग से सम्बंधित कांड का सफल उद्भेदन एवं कांड में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी‌ हुई है। घटना दरभंगा के कमतौल थाना के ग्राम मंगरथु अन्तर्गत आवदक श्याम दास, पे-महेशी दास, ग्राम-मंगर थाना- कमतौल द्वारा 4 फरवरी को एक आवेदन समर्पित किया गया,
जिसमें उनके द्वारा अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा दिनांक 02 फरवरी को गायब पुत्री को किसी अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा पुआल में जलाकर हत्याकर देने का आरोप लगाया गया था। दिए गए आवेदन के आलोक में कमतौल थाना‌ 4 फरवरी काण्ड संख्या 23/24 धारा-302/201 / 120बी किया गया। उन्होंने कहा वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्यवाही करते नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पुलिस निरीक्षक कमतौल अचल, थानाध्यक्ष कमतौल के साथ एक टीम का गठन कर एफएसएल टीम एवं तकनीकि शाखा की मदद से काण्ड का सफल उदभेदन किया गया।
जांच पड़ताल में मामला सामने आया की मृतका का किसी के साथ प्रेम प्रसंगा था। जिस कारण
उसके परिजनों द्वारा उसे समझाया बुझाया गया। लेकिन वह परिजनों की बात नहीं मानने के बाद लड़की के पिता श्याम दास ने अपने पिता महेशी दास, और भाई शत्रुधन दास के साथ बातचीत कर 3 फरवरी को अपने साला सोहारत दास, पे०-सठरू दास, ओजित दास, पे०केवल दास के साथ मिलकर अपनी पुत्री का पहले गला दबा कर हत्याकर शव को कुल्हाड़ी से काटकर
टुकड़े-टुकड़े कर प्लास्टिक की बोरी में बाँध कर घर से करीब 100 मीटर दूर चुल्हाई महतो पे०-लक्ष्मी महतो के पुआल में रखकर आग लगा दिया गया। राख में से शव निकलने के बाद श्याम दास के द्वारा थाना में केस दर्ज कराया गया। शव के पास
से मृतिका का चाँदी का चेन व पायल बरामद हुई हैं। घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त के घर से हथियार (कुल्हाड़ी), लोहे का सरिया, जमीन पर गिरा खून से सनी मिट्टी, श्याम दास का खून लगा। कपड़ा एवं मृतिका का दांत और एक मोबाईल बरामद हुआ है। घटना का मुख्य कारण मृतिका का प्रेम प्रसंग के कारण ऑनर किलीग महेशी दास, उम्र 70 वर्ष, पे स्व० बाबूजी, दास,श्याम दास, पे-महेशी दास., शत्रुघन दास, उम्र 61 वर्ष, पे-स्व० बाबूजी दास, तीनों ग्राम-मंगरथु थाना- कमतौल, जिला-दरभंगा को गिरफ्तार किया गया है। शेष दो अभियुक्त सोहारत दास,सठरू दास, ओजित दास, केवल दास की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। छापामारी टीम में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर दरभंगा, पुलिस निरीक्षक, कमतौल अंचल, पुलिस
निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष कमतौल एवं कमतौल थाना के सशस्त्र बल तथा तकनिकी शाखा के कर्मी सिपाही/185 रामबाबू राय,सिपाही-धनन्जय कुमार सिपाही/राहुल कुमार शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment