पार्टी दफ्तर नही पहुंचे अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ विधायक सिद्धार्थ सौरभ!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

12 फरवरी को विधानसभा में नीतीश सरकार को बहुमत पेश करना है उससे पहले बिहार में राजनीतिक दलों द्वारा बड़ा खेल होने को लेकर बयान दिया जा रहा है इस दौरान आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी विधायक सिद्धार्थ सौरव पर उठ रहे सवाल को लेकर प्रेस वार्ता होनी थी लेकिन अचानक इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह विधायक सिद्धार्थ सौरभ नहीं पहुंचे, खेल होने को लेकर उठ रहे सवाल के बीच पार्टी प्रवक्ता राजेश राठौर ने सफाई दी। एक्सप्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधायक को शामिल होना था लेकिन राजनीतिक कारणों से दोनों नेता शामिल नहीं हो सके । पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि बिहार में जो अभी राजनीतिक उथल-पुथल हो रही है इन सभी मुद्दों को लेकर पार्टी के सिर्फ नेतृत्व के बुलाने पर प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली चले गए है जिस वजह से वह इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हो सके राजेश राठौर ने कहा कि बिहार में जो खेल होने की बात कही जा रही है वह खेल 12 फरवरी को सरकार को बहुमत सिद्ध करते वक्त दिखेगा।

बाइट:- राजेश राठौर, प्रवक्ता कांग्रेस बिहार

Join us on:

Leave a Comment