डाकघर पर साढ़े 3 लाख गबन का आरोप, मचा हड़कंप,ग्राहक ने काटा बवाल!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

जहानाबाद के डाकघर से तीन लाख पचासहजार रुपये एक ग्राहक से खाते से गबन करने का मामला सामने आया। गबन का मामला आते ही डाकघर में हड़कंप मच गया। काफी देर तक इस मामले को लेकर पीड़ित युवक ने डाकघर प्रांगण में हंगामा किया। हंगामा की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। मामला नगर थाना क्षेत्र के मुख्य डाकघर का है। दरअसल होरीलगंज के रहने वाला अशोक केसरी ने मुख्य डाकघर में अपने खाते से 3.50 लाख रुपया निकालने के लिए काउंटर पर पहुंचा। काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों के द्वारा विड्रोल फार्म भी भराया गया। फॉर्म भरने के बाद मैंने फॉर्म पर हस्ताक्षर भी कराया। इस दौरान कैशियर द्वारा बताया गया कि अभी इतना रुपया काउंटर पर नही है। आप 3 बजे काउंटर पर आकर पैसा ले जाय। जिसके बाद युवक अपना पासबुक और पैसे निकासी फॉर्म कैशियर के पास ही छोड़कर अपने घर चला गया। कुछ ही देर बाद खतेधारक के मोबाइल पर पैसा निकल जाने का मैसेज आया तो मैं डाकघर पहुंचा। जैसे ही काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों से पैसे की मांग थी तो उन्होंने कहा कि आपका पैसा एवं पासबुक मैंने काउंटर पर मौजूद किसी व्यक्ति को दिया उन्होंने कहा कि आपका पैसा मैंने विड्रोल कर काउंटर पर मौजूद व्यक्ति को दे दिया है आप उसकी जांच कर लें इस बात को लेकर काउंटर पर मौजूद कर्मचारी एवं पीड़ित अशोक केसरी के बीच काफी देर तक बहस हुई देखते ही देखते पोस्ट ऑफिस के प्रांगण में भीड़ लग गए इस संबंध में पीड़ित के सहयोगी शैलेश कुमार यादव ने बताया कि अशोक केसरी का 3.50 लाख रुपया पोस्ट ऑफिस के मिली भगत से गबन कर लिया गया है इस संबंध में नगर थाना में लिखित आवेदन भी पीड़ित के द्वारा दिया गया है पोस्ट ऑफिस के अधीक्षक ने बताया कि पोस्ट ऑफिस का सीसीटीवी कैमरा पिछले दो-तीन दिनों से खराब है जिसके कारण पैसा किस व्यक्ति को मिला है इसका पता नहीं चल सका है फिलहाल पोस्ट ऑफिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पैसा किसे दिया गया है यह पता लगाने में डटी हुई है।
Byte – अशोक केशरी,पीड़ित युवक
शैलेश कुमार, पीड़ित का दोस्त
अर्जुन राम,पोस्ट ऑफिस अधीक्षक, जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment