पटना:- नाज़रेथ में चलाये जा रहे बालिका गृह का एसडीएम ने किया निरीक्षण!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

मुजफ्फरपुर बालिका गृह काण्ड आज भी नीतीश सरकार पर एक काला धब्बा के समान है।
इस भयानक घटना के बाद मुजफ्फरपुर से कुछ बालिकाओं को मोकामा के नाज़रेथ अस्पताल के शेल्टर होम में सरकार ने शिफ्ट कर दिया था।
तब से ये बच्चियां यही रह रही हैं। 2019 में यहाँ से 5 बच्चियाँ फरार भी हो गई थी जिसे तत्कालीन सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने 48 घण्टे के अंदर ढूंढ निकाला था और वापस ले आई थीं। इसके बाद यहाँ महिला पुलिस की संख्या बढ़ा दी गई ताकी इनकी सुरक्षा सुनिश्चित रहे।
उस समय से ही इनका औचक निरीक्षण भी समय समय पर होते रहता है।
इसीक्रम में आज बाढ़ एस डी एम सुमित कुमार ने बालिका गृह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद वे यहाँ के व्यवस्था से संतुष्ट नजर आये।
खाने रहने से लेकर सुरक्षा समेत हर आवश्यक व्यवस्थाओ का एस डी एम ने जायजा लिया। और बच्चियों की अच्छी देखभाल के लिये नाज़रेथ प्रशासन को धन्यवाद भी दिया।
एस डी एम के साथ, मोकामा बीडीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष राजनन्दन और नाज़रेथ की प्रशासिका सिस्टर अंजना भी मौजूद रही!

Join us on:

Leave a Comment