रिपोर्ट- ब्रजेश दुबे
कैमूर। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर लोक सभा आम निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निश्चित समय पर सम्पन्न कराने के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, एवं नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई एवं निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय ने बताया कि लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को सफल संचालन के लिए 21 कोषांगों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा गठन किया गया है। जिसमें से मुख्य कोषांग- कार्मिक प्रबंधन कोषांग,प्रशिक्षण कोषांग,सामग्री प्रबंधन कोषांग, वाहन प्रबंधन कोषांग, जिला संचार योजना एवं कंप्यूटराइजेशन कोषांग, स्वीप कोषांग, विधि व्यवस्था प्रबंधन कोषांग,इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन कोषांग,आदर्श आचार संहिता कोषांग, निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग, मतपत्र/ पोस्टल वैलेट पेपर प्रिंटिंग एवं फैसिलिटेशन कोषांग,मीडिया कोषांग कोषांग , बजगृह प्रबंधन कोषांग,कार्मिक कल्याण प्रबंधन एवं ए एम एफ कोषांग, आईटी प्रबंधन कोषांग एवं वीडियो ग्राफी प्रबंधन कोषांग का गठन किया गया है। सभी कोषांगों में वरीय प्रभारी पदाधिकारी,नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी के साथ लिपिक और अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति आवश्यकता के अनुरूप की गयी है। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने कोषांगों के लिए सामग्रियों का आकलन कर निर्वाचन शाखा को ससमय मांग पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी नोडल पदाधिकारी अपने-अपने कोषांग के अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करेंगे।चुनाव आयोग द्वारा प्रेषित पत्रों का प्रतिवेदन ससमय समर्पित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए,जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीसीएलआर,उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारी,सभी थानाध्यक्ष, आईटी मैनेजर, डीईओ, एनआईसी तथा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।




