हेरोइन बेचने की सूचना पर गई पुलिस का विरोध,3 को भेजा जेल!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। मंगलवार के दिन हीरोइन बनाने और बेचने की सूचना पर डुमरी पहुंची पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों में दो डुमरी गांव निवासी सबीर खान का पुत्र आरिफ खान व नौरेज खान बताया गया है। जबकि तीसरा आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी स्वर्गीय मुर्तुजा खान का पुत्र अब्बास बताया गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की मंगलवार के दिन डुमरी गांव निवासी साबिर खान के यहां हीरोइन बनाने की और बेचने की गुप्त सूचना पर पुलिस छापेमारी करने के लिए डुमरी गई थी जिसके क्रम में पुलिस के कार्य में ये लोग बाधा पहुंचाने लगे। जिसको मौजूद पुलिस बल की टीम ने गिरफ्त में लेकर थाने ले आई जहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार के दिन जेल भेज दिया गया। गाजीपुर जिले के मोहम्मदपुर का रहने वाला आरोपी अब्बास के ऊपर यूपी के हीं कई थानों में हत्या, एनडीपीएस व गैंगस्टर के मामले दर्ज है। वही डुमरी गांव का रहने वाला नौरेज खान के ऊपर भी हत्या व एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं।

Join us on:

Leave a Comment