बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली, हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

वैशाली।बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर पंचायत स्थित चेचर मंदिर के निकट दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दो युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक चेचर बाग टोला निवासी लाल बहादुर राय के पुत्र अविनाश कुमार समेत दो युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अविनाश को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। अविनाश को एक गोली दाहिने साइड पेट में मारी गई है। अविनाश ने बताया कि तूफानी कुमार एवं अंशुमन कुमार अपने चार साथियों के साथ आया और गोली मारकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया सभी लोग शराब की नशा में था। स्थानीय लोगों के मुताबिक दो बाइक पर सवार चार अपराधी चेचर मंदिर के निकट पहुंचे और अविनाश कुमार को गोली मार दिया वहीं मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। पुलिस के मुताबिक दो व्यक्ति को गोली लगी है।

Join us on:

Leave a Comment