पटना- बाढ़ के बेलछी में बेलगाम हाईवा ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर,4 पुलिसकर्मी समेत 7 जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मिट्टी लदा अनियंत्रित हाईवा ने बेलछी पुलिस के गस्ति गाड़ी मे मारी टक्कर ,चार पुलिसकर्मी और तीन नागरिक जख्मी

बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र के बेलछी थाने के समीप एनएच 30 ए पर अनियंत्रित हाईवा द्वारा बेलछी पुलिस के गस्ति गाड़ी मे ठोकर मार दिया गया । जिससे गस्ति वाहन पर सवार चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए । वहीं घटना के बाद भागने के दौरान हाईवा अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर दूर पीएचसी के समीप पानी भरे गड्ढे मे पलट गया । घटना मे गस्ति वाहन के समीप खड़े तीन लोग भी जख्मी हुए है । बेलछी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी जख्मियों को इलाज हेतु पीएचसी बेलछी मे भर्ती कराया है । जहां सभी का उपचार किया जा रहा है । घटना के संबंध मे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया की बेलछी गस्ति गाड़ी पर सवार जवान एनएच 30 ए पर डीयूटी कर रहे थे । जहां हाई वा ने टक्कर मार दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हाईवा चालक हाईवा लेकर भागने के चक्कर मे करीब दो सौ मीटर दूर पीएचसी के पास पानी भरे गड्ढे मे अनियंत्रित होकर पलट गया । इसके बाद हाईवा के चालक और खलासी मौके से भागने मे कामयाब हो गए।सभी घायल खतरे से बाहर है।

Join us on:

Leave a Comment