पटना- मोकामा में दो आभूषण दुकान से शटर काटकर लाखों के आभूषण की लूट!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा के मरांची थानाक्षेत्र के मरांची गाँव में दो आभूषण दुकान से शटर काट कर लुटेरों ने पुरी दुकान साफ कर दी और लाखों के आभूषण ले उड़े!
सुबह ज़ब ग्रामीणों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो कोहराम मच गया और सैकड़ों लोग जमा हो गए!
NH 80 किनारे स्थित श्री वैष्णवी ज्वेलर्स और राधिका ज्वेलर्स में लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया!
बदमाश ना सिर्फ दोनों दुकान का सारा आभूषण ले गए बल्कि सी सी टी वी भी तोड़ कर पास में फेंक दिया और उसका डी वी आर भी साथ ले गए!
घटना की सूचना थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान को दिया, तत्काल ASP भी घटनास्थल पर पहुँच गए और गहन छानबीन करते देखे गए!
ASP ने बताया की मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा, लूटे गए आभूषणो में भारी मात्रा में चांदी के ज़ेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिया है!


उक्त बरामदगी राजेंद्र सेतु से बेगूसराय की तरफ एक ऑटो से भाग रहे बदमाश से बरामद की गई है, पुलिस के अनुसार राजेंद्र सेतु पर तैनात पुलिस ने ज़ब ऑटो को रुकने का इशारा किया तो दो बदमाश उतर कर भागने में कामयाब रहे हालांकि पुलिस ने उसे खदेड़ा भी, ईधर ज़ब ऑटो की तलाशी ली गई तो उसमें दो बैग मिला जिसमें आभूषण बरामद हुए!
जिसके बाद ASP अपराजित लोहान के नेतृत्व में मरांची थानाध्यक्ष गौरव सिंधु और हथिदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी पुरी तत्परता से मामले के खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी में लगे हैँ!
उल्लेखनीय है की मरांची थानाक्षेत्र में लगभग एक दर्जन आभूषण की दुकाने हैँ जिसमें लूटे गए दुकान सबसे बड़े माने जाते थे! घटना से ग्रामीणों और व्यापारियों में काफ़ी आक्रोश है!

बाइट- अपराजित लोहान ASP
बाइट- पड़ित दुकानदार
बाइट- पीड़ित दुकानदार
बाइट-1to3 ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment