रिपोर्ट -राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी मुख्यालय स्थित ईश्वर सच्चिदानंद हाई स्कूल के परिसर में विद्यालय विकास कोष की राशि से भवन का निर्माण कार्य करबाया गया। विद्यालय परिसर में बने नव निर्मित भवन निर्माण में 45 लाख रुपए की लागत आई है। उक्त भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक अरुण शंकर प्रसाद, प्रधानाध्यापक जय जय राम चौधरी, भाजपा नेता हरिश्चंद्र शर्मा, संजय महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक अरुण शंकर प्रसाद का स्वागत मिथिला के परंपरा के अनुसार फूल माला, पागल और डोपटा दुपट्टा से किया गया। मौकों पर विधायक प्रतिनिधि संजय महतो, भा जा पा के पूर्व जिला महामंत्री हरिचंद्र शर्मा, रामेश्वर सहनी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय जय राम चौधरी, उमाशंकर प्रसाद, मोहम्मद साजिद, केशव प्रसाद, ममता कुमारी, मनोज कुमार झा, रूपेश चौधरी, वेदानंद चौधरी, नवल किशोर झा, विजय कुमार यादव, कामेश्वर कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, नारायण जी, कौशल किशोर, विजय कुमार, मनोज कुमार, अखिलेश मिश्र, हीरा कुमारी, मोहम्मद अब्बस,पूरण , नरेश पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।




