कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां पं दीन दयाल उपाध्याय गया रेल खण्ड पर पुसौली रेलवे स्टेशन के पास दो रेल कर्मियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई । हादसे के बाद मौके पर आस पास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई । वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रैक पर काम कर रहे थे तभी सामने से आ रही दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आ गए जिससे दोनों की कटकर दर्दनाक मौत हो गई ।वहीं सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस के द्वारा घटना की सूचना परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया गया।वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मच गयी । मृतकों में एक रेल कर्मी कुदरा थाना क्षेत्र के घटांव गांव निवासी स्व राम दयाल प्रजापति का 44 वर्षीय पुत्र सुधांशु ज्योति है, जो कि पुसौली रेलवे स्टेशन पर अनुरक्षक सिगलन ग्रेड 1 के पद पर कार्यरत था। जबकि दूसरा रेल कर्मी घटांव गांव निवासी जगरोपन प्रसाद का 57 वर्षीय पुत्र हरदेव प्रसाद हैं जो की हेल्पर के पद पर था।
साथ काम कर रहे कर्मियों ने बताया की दोनों पुसौली रेलवे ट्रैक पर पश्चिम की तरफ काम कर रहे थे। तभी ट्रैक पर मालगाड़ी आ गई। जहां से हटकर वो दोनों पूरब की तरफ दूसरे रेलवे ट्रैक पर चले गए। उस ट्रैक पर भी अचानक दूरंतो एक्सप्रेस आ गई जिसमें कटकर दोनों की मौत हो गई।
इस संबंध मे राम सिंह, केन्द्रीय नेता, रेलवे ईसीआर आई केवी ने बताया कि इस घटना से हम रेल कर्मी काफी दुखी हैं। दोनों कार्य करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों को रेलवे द्वारा 16 लाख या 25 लाख वाले स्लैब का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जायेगी।




