सरकारी जमीन से मिट्टी काटने की जांच व कार्रवाई को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी से लोगों ने लगाई गुहार!

SHARE:

रिपोर्ट- राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र स्थित मनोहरपुर गांव के मनोज यादव ने बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम को आवेदन देकर मनोहरपुर स्थित फुलवारी की सरकारी जमीन से मिट्टी काटे जाने की मामले की जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसडीएम को दिये गये आवेदन में आवेदक ने उल्लेख किया है कि बीते 3 फरवरी की रात 10 बजे के आस-पास पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी के पति अमरनाथ यादव के द्वारा मनोहरपुर गांव स्थित फुलवारी की सरकारी जमीन में से जेसीबी और ट्रैक्टर से मिट्टी काटकर उसे बेचा जा रहा है। जिसमें साहरघाट थाना के केरबा गांव के अनिल महतो का एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर के साथ ही मनोहरपुर गांव के सुजीत यादव का दो ट्रैक्टर को लगाया गया है। सरकारी जमीन से मिट्टी का अवैद्य व्यापार करने से जब रोकने गये तो उक्त लोगों के द्वारा गाली गलौज करते हुए कहा गया कि पुलिस प्रशासन मेरे जेब में है। बोलोगे तो जान से मार देंगे। वहीं आरोपी अमरनाथ यादव का पक्ष प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल उनका पक्ष प्राप्त नही हो सका है। इस बाबत एसडीएम मनीषा ने मंगलवार को बताया कि मामले की जांच करायी जायेगी और जांचोपरांत दोषी के खिलाफ यथोचित कार्रवाई की जायेगी। आवेदक मनोज यादव ने उक्त बात से भयभीत हैं और प्रशासन से जांच कर कार्रवाई का भरोसा जताया है।

Join us on:

Leave a Comment