दो पक्ष में हिंसक झड़प, एक की मौत, एक महिला आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मारपीट में इलाज के दौरान एक युवक की मौत, चार घायल

मारपीट में दूसरे पक्ष की एक महिला गिरफ्तार, बाकी मौके से फरार छापेमारी जारी।

कैमूर। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुराड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जहां इस घटना में एक पक्ष के एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर मारपीट के बाद मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य सभी लोग मौके से फरार हैं। जानकारी के अनुसार आपको बता दे की कुराड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर श्यामनारायणं विश्वकर्मा व बहादुर चौरसिया के बीच जमकर मारपीट हुआ जहां बहादुर चौरसिया समेत परिवार के सभी पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको ग्रामीण व दुर्गावती पुलिस की मदद से दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार कर सभी घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल बहादुर चौरसिया के पुत्र प्रदुम कुमार 14 वर्षीय का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बहादुर चौरसिया 45 वर्ष व उनकी मां शांति कुंवर, पत्नी उसमा देवी पुत्री सुहानी कुमारी उम्र 18 वर्ष का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में जारी है। इधर दूसरे पक्ष के श्याम नारायण विश्वकर्मा के घर की एक महिला आशा देवी को दुर्गावती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि वहीं बाकी अन्य पांच आरोपियों में गुंजन विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा, धीरज विश्वकर्मा श्याम नारायण विश्वकर्मा, खुशबू कुमारी फरार चल रहे हैं जिनकी छापेमारी के लिए दुर्गावती पुलिस दबिश दे रही है। इस संबंध में दुर्गावती थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वादी घायल बहादुर चौरसिया के तरफ से दुर्गावती थाने में छह लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। जिसमें पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment