कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कल्हनुआ गांव में एक घर से 50 हजार नगदी व 9 लाख रुपए के कीमती आभूषण की चोरी
कैमूर। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कल्हनुआ में अज्ञात चोरों के द्वारा एक घर में घुसकर 50 हजार नगदी व लाखों रुपए के कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर थाने में दिए गए आवेदन में कल्हनुआ गांव निवासी विजय कुमार राम के घर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दिए गए आवेदन में पीड़ित विजय कुमार राम ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं 27 जनवरी की दोपहर 12 बजे निजी कार्य से अपने सपरिवार के साथ कोलकाता चला गया। जाने के हड़बड़ी के क्रम में मैं अपने घर के पीछे का दरवाजा बंद करना भूल गया था जिसकी सूचना मुझे मेरे चाचा सहनू राम के द्वारा 29 जनवरी को सुबह 7 बजे दिया गया। तत्पश्चात मेरे चाचा एवं चचेरे भाई विनय कुमार राम ने वीडियो कॉलिंग करके पूरे घर का अवलोकन मुझे कराया जिसमें मेरे घर की सभी वस्तुएं सुरक्षित थी। मैंने चाचा को बोला कि खुले हुए दरवाजे को ताले से बंद कर दीजिएगा। फल स्वरुप चाचा ने दरवाजे को एक ताले से बंद कर दिया एवं चाबी को अपने पास सुरक्षित रख लिया गया। इसके बाद 4 तारीख को सुबह 10 बजे मैं कोलकाता से अपने घर वापस आया और अपने घर का दरवाजा खोला तो पाया कि मेरे और मेरे भाई के बेडरूम का दरवाजा खुला था तथा दोनों अलमीरा का दरवाजा पूरी तरह से खुला था और अलमीरा का लाकर भी टूटा हुआ था। और दोनों पलंग पर गहने के डिब्बे तीतर बीतर पड़े हुए थे जिसमें से सभी गहने गायब थे।जब मैं अपने घर का छानबीन शुरू किया तो देखा कि जो मेरे चाचा के द्वारा दरवाजा बंद किया गया था वह पूरी तरह से सुरक्षित था। और जब मैं सीढ़ी पर गया तो देखा कि सीढ़ी के ऊपर जो एक पतली सी खिड़की है उसका जाली टूटा हुआ है एवं सीढ़ी के नीचे का दरवाजा भी खुला हुआ है सिर्फ चिपकाया गया था तथा बाहर से कुंडी भी लगी हुई थी। संभवत 29 जनवरी की रात से 3 फरवरी के बीच अज्ञात चोरों के द्वारा मेरे घर नगदी रुपए एवं जेवरात की चोरी कर ली गई है। चोरी किए गए आभूषण में 40 ग्राम सोने के दो गले का हार जिसकी कीमत 2 लाख 40 हजार, 30 ग्राम सोने का चार सिकड़ी जिसकी कीमत 1लाख 80 हजार, 30 ग्राम सोने की पांच अंगीठी जिसकी कीमत 1लाख 20 हजार, 10 ग्राम सोने का दो सेट नथुनी जिसकी कीमत 60हजार, 20 ग्राम सोने की दो मंटिका जिसकी कीमत 1लाख 20 हजार, 20 ग्राम सोने का दो झुमका जिसका कीमत 1लाख 20 हजार वहीं 300 ग्राम चांदी का एक पायल जिसका कीमत 21 हजार, 150 ग्राम चांदी का दो मेहंदी झल्ला जिसका कीमत 10हजार पांच सौ रुपया, 500 ग्राम चांदी के दो करधनी जिसका कीमत 35 हजार रुपया था इस प्रकार से चोरी किए गए कुल आभूषण की कीमत 9 लाख 6 हजार एवं 50 हजार नगदी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है।




