रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय।वीरूपुर थाना क्षेत्र के फदरपुर मोड़ के समीप मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें दो महिला, तीन पुरूष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि एक 16 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घायलों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रीता देवी,सुधा देवी और जयप्रकाश सिंह को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया।मृतक युवती की पहचान बड़हिया सीमांत के बाहपर निवासी स्व छेदी पासवान के पुत्री सपना कुमारी के रूप में की गई है।वही घायल महिला कि पहचान बड़हिया के वार्ड नम्बर 1 कौआकोल निवासी बबलू महतो कि पत्नी सुधा देवी,वाहापर निवासी अरुण शर्मा की पत्नी रीता देवी, सुनील सिंह के 55 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश सिंह एवं जगदीश राम के पुत्र पुण्यदेव राम के रूप में किया गया। बताया जाता है कि सभी मजदूर खेत से मजदूरी के कर पिकअप से वापस घर आ रहे थे। इसी कारण बारिश होने के कारण फादिर मोड़ के समिप पिकअप नियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा पलटी। जिसमें पिकअप के नीचे दबने से सपना कुमारी की मौत मौके पर हो गयी वही सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के है।




