रिपोर्ट:- शशिकांत मिश्रा!
बड़हिया नगर परिसद क्षेत्र स्थित दुकानदारों व विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिलवाने के नाम पर अपने को फूड सप्लाई विभाग का कर्मचारी बताकर रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है।हर दुकानदार से 700 रुपए की पर्ची काटकर हजारों रुपए ले लिए गया। आज सोमवार को जब बड़हिया स्टेशन रोड़ स्थित दुकानदारों से रसीद काट रहे 4 व्यक्ति को पकड़े कर नगर परिषद बड़हिया ले जाया गया जहाँ आवश्यक पूछताछ करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
दुकानदारो ने बताया कि चार व्यक्ति फूड सेफ्टी प्रक्षिक्षण के नाम पर हम लोगो से 700 रुपये की रसीद काट कर दिया गया। ये सभी लोग बाजार के दर्जनों के दुकानदारों को डरा धमका कर उनके साथ ठगी किया है।पूछताछ के दौरान अपने को खाद्य सुरक्षा मानक प्रमाणन के कर्मचारी बताया उन सभी के पास नगर परिषद बड़हिया का कोई भी अनुमति कागजात नहीं पाई गई ।जिसके बाद दुकानदारों को चारो व्यक्ति पर शक पर सभी को नगर परिषद बड़हिया ले जाया गया जहाँ पूछताछ किया गया ओर इस मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस चारो युवकों को थाने में ले आई।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि उन सभी दुकानदारों को पैसे वापस करवा दिया गया जिनकी उन्होंने पर्ची काटी थी। इसके बाद चोरों व्यक्ति का कागजात की जांच किया जा रहा है।




