ऋषिकेश

पिछले दिनों युवती को बहला-फुसलाकर उसकी निर्मम हत्या करने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है तभी तो दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय निवासी नंदकिशोर प्रसाद की पुत्री आरती कुमारी की विगत दिनों हत्या कर लाश को कुएं में फेंक देने के मामले में राष्ट्रीय जनता दल का एक शिष्टमंडल आज पीड़ित परिवार से मिला। इस दौरान राजद नेताओ ने घटना पर दुख जताया। राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और कहा कि मृतका को इंसाफ मिल सके इसके लिए राजद आंदोलन करेगी। आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है 15 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा अस्पताल चौराहा पर कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने कहा कि जब तक मृतक आरती कुमारी के परिजनों को इंसाफ नहीं मिलता है तब तक हमारी लड़ाई इसी तरह से जारी रहेगी। विरोधी दल के नाते हमें जो भी आंदोलन करना होगा वह राष्ट्रीय जनता दल करने का काम करेगी राज की अंधी बहरी और दूंगी सरकार कानों तक जब तक आवाज नहीं देते हैं तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।




