वार्ड 43 बना नर्क , लोगों को पीने का पानी तक मयस्सर नहीं!

SHARE:

निभाष मोदी!

आए दिन भागलपुर नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली से शहरवासी नाराज रहते हैं , कभी कूड़ा डंपिंग को लेकर , कभी जलजमाव को लेकर, कभी सफाई को लेकर नगर निगम प्रशासन आय दिन सवाल के घेरे में रहती हैं । सूत्रों के मुताबिक बताते चलें कि कई वार्ड में ना तो ठेला है ना झाड़ू है ना ही कूड़ा उठाने के लिए सामान साथ ही साथ सफाई कर्मी भी आए दिन हड़ताल पर ही रहते हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण क्षेत्र में सही ढंग से काम नहीं करने को लेकर , नगर निगम की कार्यशैली से नाराज हुए लोग आज नगर निगम भागलपुर के गेट पर धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग को पूरी करने की बात कही। ताजा मामला हुसैनाबाद ,शकरउल्लाचक, मीरजान हाट वार्ड नंबर 43 को लेकर वहां की साफ सफाई ना होने के चलते ,पानी की व्यवस्था ना होने के चलते ,बिजली सही से ना मिलने के चलते ,नाले का पानी सड़क पर आने के चलते, पूरे गांव वाले त्रस्त और त्राहिमाम है ,इसी को चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था बनाने के लिए वार्ड नंबर 43 की वार्ड पार्षद अरशद वेगम नगर निगम भागलपुर के गेट पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को वहां के ग्रामीणों के साथ धरना पर बैठे दिखी।उनका कहना हुआ जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक यहां से नहीं हटेंगे चाहे इसके लिए कुछ भी करना क्यों ना पड़ जाए ।हमारे गांव के लोग काफी त्रस्त और परेशान है और नगर निगम के बाबू लोगों को जू तक नहीं रेंगता। अरशदी बेगम का कहना हुआ कि मैं कई दफे आवेदन भी दी लेकिन वार्ड नंबर 43 के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है। हम सभी अब बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं अब बर्दाश्त से बाहर की बात हो गई है, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे ,यहीं पर डटे रहेंगे। वार्ड नंबर 43 के जितने भी लोग वहां उपस्थित थे सभी कोविड-19 के गाइडलाइंस को पालन करते हुए धरना प्रदर्शन करते दिखे, सबोके चेहरे पर मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था रखी गई थी। मीडिया को जानकारी देते हुए 43 नंबर वार्ड के पार्षद ने बताया कि व्हाट 43 में महीने से शुद्ध पानी भी नगर निगम प्रशासन उपलब्ध नहीं करा पाई है जिससे की आम राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार नगर निगम प्रशासन मेयर, डिप्टी मेयर समेत कई अधिकारियों को आवेदन देकर अपनी मांगों को पूरी करने के लिए कहा लेकिन नगर निगम प्रशासन एक नहीं सुना ।इलाके में लोग कोरोना से क्या मरेंगे उससे पहले तो गंदगी और बदबू से ही दम तोड़ देंगे। हुसैनाबाद शकरुल्लाहचक मीरजानहाट की यह स्थिति सरकार के स्वच्छ भारत अभियान योजना को सवाल के घेरे में ले लेता है।

Join us on:

Leave a Comment