रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
बिहार के मुजफ्फरपुर में चाकू गोदकर अधेड़ की हत्या.. सोया अवस्था मे अज्ञात अपराधियों ने घटना को दिया
अंजाम ..छानबीन में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर में अज्ञात अपराधियों ने 60 वर्षीय एक अधेड़ की सोया अवस्था में चाकू गोदकर हत्या कर दिया।मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दिए गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मामला चैनपुर गाँव की है। तुर्की ओपी के चैनपुर गांव में महेंद्र महतो अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियो ने चाकू गोदकर उनकी हत्या कर दी।अपराधियों ने चाकू से कई बार वार किया। सुबह होने पर ग्रामीणों ने शव को देखा।हत्या की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी ।तुर्की ओपी अध्यक्ष रवि प्रकाश दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।मौके पर डॉग स्क्वायड और FSL की टीम को भेजा गया मौके से कई साक्षी इकट्ठा की गई है।वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।परिजनों नेवबतया की किसी से कोई विवाद नही है। बता दे कि मृतक का चेहरा पर कई जगह पर जख्म के निशान मिले हैं। तुर्की ओपी के थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि एक बृद्ध की घर में चाकू गोद कर हत्या कर दी गई है। डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की परिजनों से पूछताछ की जांच है । परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।मृतक दो शादी किए है।दोनो से संतान है।हत्या के बिंदु पर परिजन और बाहरी दोनो पर छानबीन की जा रही है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट..काली,मृतक के पुत्र
बाइट..रवि प्रकाश,थानाध्यक्ष




