नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बिहार के बेगूसराय से भारी खबर आ रही है एक युवक को साइकिल की चोरी के आरोप में पड़कर जमकर उसकी धुनाई कर दी। मारपीट में पीड़ित युवक जख्मी हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जहां पुलिस पहुंचकर आरोपी युवक को अपने कब्जे में ले लिया उसकी जान को बचा लिया। पुलिस की टीम ने घायल को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां वे इलाजरत हैं। पुरा घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाछी टोला मोहल्ले की है। आरोपी युवक की पहचान सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र अंतर्गत पचंबा गांव के रहने वाले प्रवीण महतो के पुत्र दीपक कुमार के रुप मे हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि बीते 14 जनवरी को वह साईकिल लेकर भाग गया था जिसे किसी अन्य को दे दिया। उसने बताया कि साईकिल लेकर जाने का तस्वीर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गए जिसकी पहचान पर आज लगभग आधा दर्जन युवक पकड़ लिया और छत पर ले जाकर लाठी डंडे एवं लात घूंसे से उसकी जमकर पिटाई करनी शुरु कर दिया। फिलहाल पुलिस हिरासत में जख्मी आरोपी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां ईलाज चल रहा हैं।
बाइट:- दीपक कुमार आरोपी




