बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने प्रधानमंत्री मोदी का किया पुतला दहन!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

भागलपुर। आए दिन बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, पेट्रोल ,डीजल के दामों में प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी ,घरेलू गैस के दाम में भारी उछाल सहित प्रतिदिन रसोई घर में काम आनेवाली सरसों तेल के दाम में भारी उछाल को लेकर आज कांग्रेस सेवादल ने स्टेशन चौक पर प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका ! एक तो वैश्विक महामारी से लोगों की आर्थिक स्थिति दयनीय है और ऊपर से सरकार का बेरुखा व्यवहार और घोर महंगाई के चलते आम लोगों का जीना दूभर हो गया है ! कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष निर्मल शर्मा उर्फ चिक्कू ने किया ! कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए ! अपने सम्बोधन में सेवादल के प्रदेश सचिव बमबम प्रीत ने एन डी ए के सरकार को हर मोर्चा पर विफल बताया तथा प्रधानमंत्री को बढ़ती महंगाई को कंट्रोल करने का निर्देश दिया । सरसों तेल और घरेलू सिलिंडर के बढ़ते कीमत पर प्रदेश महासचिव अनामिका शर्मा ने कड़ा एतराज जाहिर किया और इसे महिला विरोधी कदम बताया ! शुभम झा ने भाजपा की सरकार को पूर्णतः नकारा साबित किया और इसे देश हित में विरोधी मजदूर विरोधी छात्र विरोधी और महिला विरोधी तक कह दिया ! कार्यक्रम में सेवादल का उत्साह चरम सीमा पर था ! पुतला दहन के इस कार्यक्रम में सभी प्रखंड के अध्यक्ष सहित राहुल सन्नी, अमर शर्मा संतोष सिंह,आशीष झा आदि कार्यकता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment