जनता के दरबार में जिलाधिकारी ने 86 मामलों की सुनवाई की!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। शुक्रवार को जिलाधिकारी कैमूर के कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा आयोजित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम में जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों से आए 86 आवेदन कर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मवत निदान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। आवेदन मुख्यतः स्वास्थ्य, आपूर्ति,भूमि विवाद,अतिक्रमण वाद, राजस्व आदि विभागों से संबंधित था। इस अवसर विभिन्न प्रखंडों के अंचलाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि डीएम सावन कुमार द्वारा हर दिन जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। आयोजित किए गए जनता दरबार में जिले के विभिन्न जगहों से फरियाद लेकर फरियादी पहुंचते हैं। इसके बाद भी हम सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को जांच कर कार्रवाई हेतु निर्देश देते हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें