बहु ने छेड़खानी का किया विरोध तो ससुर ने गला घोंटकर की बहु की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!

अररिया – जब बहु ने अपने ससुर के द्वारा की जा रही छेड़खानी का विरोध किया तो गुस्से में आकर ससुर ने अपनी बहु की गला घोंट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना सिकटी थाना क्षेत्र के ठेंगापुर पंचायत के तीरा गांव की है। मृतिका की पहचान मधु देवी के रूप में हुई है। पूरी घटना की जानकारी मृतिका मधु देवी के भाई राकेश मंडल ने दी। उन्होंने बताया कि ससुर सत्यनारायण मंडल हमेशा मेरी बहन के साथ अश्लील हरकत करता था। वो छेड़खानी भी किया करता था। जिसका मेरी बहन हमेशा विरोध किया करती थी। लेकिन आज उसने हद ही कर दी बहन ने विरोध किया तो उसका गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर सिकटी थाना पुलिस पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के बाद से ही आरोपी ससुर सत्यनारायण मंडल घर छोड़कर फरार हो गया है। इस पुरे मामले पर एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि जल्द हीं आरोपी की गिरफ़्तारी कर ली जाएगी।
बाइट – अशोक कुमार सिंह, एसपी, अररिया। बाइट – राकेश मंडल, मृतिका का भाई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें