नवादा- दिन दहाड़े ब्यूटीशयन की चाकू से गोदकर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट/मनोज कुमार

नवादा में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर संचालन करनेवाली महिला को ताबड़तोड़ चाकू गोंदकर कर हत्या कर दिया है,हमलावर फरार हो गया है,मौके से पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे लेकर जांच में जुट गई है।
वियो/ बड़ी खबर नवादा नगर थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने ब्यूटी पार्लर का संचालन करनेवाली महिला की पार्लर में घुसकर ताबड़तोड़ चाकू मारकर मौत की नींद सुला दिया है।करीब 40 बार चाकू मारी गई है,ऐसे हत्या की कारण अभी अस्पष्ट नही हो सकी है,
मृतक महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सोनरपट्टी रोड स्थित बेली शरीफ निवासी राजकुमार उर्फ गुड्डू खटीक की पत्नी श्वेता कुमारी के रूप में की गई है। मृतका पार नवादा स्थित सुदामा नगर मोहल्ले में डायमंड लेडीज ब्यूटी पार्लर संचालन कर रही थी।दिनदहाड़े हुई हत्या के इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल, मामले की सूचना के बाद मौके पर नवादा सदर एसडीपीओ अजय कुमार तथा नगर थाना पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है।
घटना नगर थाना के सुदामा नगर की बताई जा रही है। जहां मृतका का ब्यूटी पार्लर में ही बैठी हुई थी जहां आज कुछ अपराधी पहुंच गए और पार्लर के अंदर ही ताबड़तोड़ चाकू मार मौत की नींद सुला दिया है,जानकारी के अनुसार करीब चालीस बार चाकू से हमला किया गया है,यानी जब तक महिला की मौत नही हुई तब तक चाकू से हमला करता रहा।ऐसे इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से बच रहा है।फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम में भेज दिया है।गौरतलब है कि इन दिनों जिले में अपराधिक घटना में लगातार इजाफा हो रहा है,सचमुच दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात देकर पुलिस को अपराधियो ने एक चुनौती दे डाला है,अब देखना है कि पुलिस इस अपराधिक घटना की खुलासा कब तक कर पाती है।

Join us on:

Leave a Comment