मुजफ्फरपुर पुलिस ने टॉप 10 लिस्ट में शामिल शातिर अपराधी को दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हांथ लगी दरअसल पुलिस ने जिले में टॉप 10लिस्ट में शामिल एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो की फरार चल रहा था, वही सूचना के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए गिरफ्तार किया. दरअसल ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शातिर अपराधी को दबोचा. गिरफ्तार अपराधी का अपराधिक इतिहास रहा है, और पूर्व में भी कई अपराधिक कांड कर चुका है. मामले को लेकर एएसपी टाउन अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया गया की जिले के टॉप 10अपराधियों के लिस्ट में शामिल जावेद उर्फ पीके को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इसका पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है, पुलिस इसके गिरोह के बारे में पूछताछ करने में जुटी है.

बाइट:- एएसपी टाउन/अवधेश सरोज दीक्षित

Join us on:

Leave a Comment