उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में आज शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!

महाराजगंज (सिवान) स्थानीय उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में आज शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र,छात्राएं अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों एवं अभिभावकों को राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर बोलते हुए विद्यालय के दाता सदस्य इं० प्रमोद रंजन ने कहा कि आज जरूरत है की विद्यार्थी लग्न लगाकर और कड़ी मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करें और इसके लिए जरूरी है कि अभिभावक भी अपने बच्चों को पढ़ाने के प्रति जागरूक हो तथा नियमित रूप से बच्चो को विद्यालय भेजे। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेंद्र सिंह ने सरकार द्वारा बालक बालिकाओं को दिए जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साइकिल योजना पोशाक योजना सहित सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी छात्र-छात्राओं और अभिभावक को दी ।मौके पर शिक्षा विभाग के बीपीएम अमित कुमार एलएस अंशु प्रिया विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अभिभावक गणउपस्थित थे।इस मौके पर छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Join us on:

Leave a Comment