लोस और विस चुनाव को ले भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बिहार में किया शंखनाद!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। आम आदमी पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बिहार में संगठन को मजबूत कर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मंगलवार को बिहार प्रदेश को 11 जोन, 38 जिला प्रभारी एवं 243 विधानसभा प्रभारी की सूची जारी कर भाजपा से लड़ने के लिए बिहार में शंखनाद कर दिया है। मंगलवार को बिहार चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली बदली के विधायक राजेश यादव एवं बिहार के चुनाव सह प्रभारी अभिनव राय ने संगठन की सूची जारी कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिये।
नई सूची के अनुसार शाहाबाद जोनल प्रभारी के रूप में बीपी सिंह, कैमूर जिला प्रभारी डॉक्टर दिनेश सिंह कुशवाहा, भभुआ विधानसभा प्रभारी राजू सिंह कुशवाहा रामगढ़ विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार कुशवाहा चैनपुर विधानसभा प्रभारी एडवोकेट राकेश कुमार बारी तथा मोहनिया विधानसभा प्रभारी उपेंद्र तिवारी के नाम की घोषणा कर दी गई है इससे कार्यकर्ताओं में नई उमंग एवं जोश के साथ ऊर्जा का संचार हुआ है जो पार्टी के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। इस नई सूची जारी होते हैं नवनियुक्त पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाओं का तांता लग गया। बधाई देने वालों में नरेंद्र कुमार सिंह जिला सह प्रभारी कैमूर, नंदनी सिंह महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैमूर ,वाल्मीकि मौर्य ,बलदेव सिंह पटेल, सुभाष यादव, दुर्गेश बारी, सुनील कुमार सिंन्हा ,चंद्रशेखर सिंह ,भीम सिंह पटेल, संजू देवी मुखिया ,राहुल राम, प्रेमचंद संत ,शंभू यादव ,हरिश्वर दयाल कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, मधेश्वर पासवान उपेंद्र सिंह पटेल , सूरज कुशवाहा, ओमप्रकाश पासवान,मनोरमा कुशवाहा , लोकगीत गायिका हिंदू रागनी आदि लोग प्रमुख हैं।

Join us on:

Leave a Comment