रिपोर्ट- प्रमोद कुमार
सीवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के दारौंदा प्रखंड धानाडीह निवासी सन्त व आध्यात्मिक गुरु श्रल श्री शैलेश गुरु जी को राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। इस निमंत्रण पत्र की प्राप्ति के बाद आज सीवान जिला के भाजपा कार्यालय में उनका अभिनंदन बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव विधायक देवेश कांत सिंह करनजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह एवं जिला अध्यक्ष संजय पांडे द्वारा किया गया। इस मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह खुशी की बात है संत एवं गुरु श्री शैलेश जी को राम मंदिर द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित कार्यक्रम में निमंत्रित किया गया है यह जिले के लिए गौरव एवं खुशी का माहौल है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पूजन में शामिल होना बहुत बड़ी उपलब्धि है।संत व अध्यात्मिक गुरु शैलेश जी महाराज ने कहा कि 500 सौ साल के बाद यह प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का गौरव हासिल होना यह परम शौभाग्य की बात है। इंसान जन्म लेकर राम राम जपते जपते चला जाता है उस राम को स्थापित नहीं कर पाया और आज जब राज्याभिषेक गृह-प्रवेश मंदिर उद्घाटन प्राण प्रतिष्ठा जो कह ले ये मेरे आंखों के सामने होगा यह परम शौभाग्य ही कहा जाय ।




