महाराजगंज के पूर्व सांसद स्व० उमाशंकर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक संपन्न!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!

महाराजगंज के पूर्व सांसद स्व० उमाशंकर सिंह की जयंती आज स्थानीय अनुग्रह नारायण उमाशंकर सिंह महिला महाविद्यालय में समारोह पूर्वक मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने की। मौके पर जयंती समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया मौके पर बोलते हुए वक्ताओं ने उमाशंकर बाबू को समाजवाद का पुरोधा, सहकारिता के स्तंभ तथा गरीबों दलितों की आवाज बताया और कहा कि महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से कई बार एव लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले उमाशंकर बाबू ने हमेशा ही समाज के सभी लोगो को अपने साथ ले चलने का काम किया। उन्होंने हमेशा ही अन्याय और जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और उसे खत्म करने का काम किया। इस मोके पर वीरेन्द्र सिंह,केशव सिंह,ई०प्रमोद रंजन,कांग्रेस नेता रमेश उपाध्याय,भाजपा नेता दिलीप सिंह, दयाशंकर द्विवेदी,पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद,राजकुमार सिंह,नीरज सिंह प्रभात कुमार सिंह,संजय सिंह राजपूत,सत्येन्द्र कुमार छोटे महाविद्यालय की प्राचार्या अनामिका सिंह,उमाशंकर सिंह कॉलेज जलालपुर के प्राचार्य अभिनव प्रियदर्शी एव प्रभारी प्राचार्य मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर प्रसाद हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

Join us on:

Leave a Comment