पुलिस मुख्यालय पर्यटक थाना राजगीर के ऊपर बना रही लघु फिल्म!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

यह फिल्म अन्य जिलों की पुलिस के लिए होगी प्रेरणा स्रोत!

नालंदा। राजगीर बिहार के सबसे मनोरम पर्यटक स्थलों में से एक है, जहां देश विदेश के सैलानी यहां की हसीन वादियों का लुफ्त उठाने के लिए आते हैं | यहीँ के राजगीर पर्यटक थाना को वर्ष 2020 में वेस्ट थाने के अवार्ड से नवाजा जा चुका है और अब पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राजगीर पर्यटक थाने के ऊपर लघु फिल्म बनाई जा रही है | जिसे बिहार के सभी जिलों के पुलिस को दिखाया जाएगा और यहां के पुलिस की कार्यशैली और पर्यटकों के साथ व्यवहार के बारे में बताया जाएगा | दरअसल पुलिस की छवि को सुधारने के लिए और उन्हें ट्रेनिंग देने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बेहतर कदम उठाया है | थाना आने वाले लोगो के लिए सोफे की व्यवस्था है और थाने के भीतर राजगीर के प्रमुख पर्यटक स्थलों की तस्वीरें लगाई गई है। यही नहीं भगवान बुद्ध के संदेशों को भी फ्लेक्स बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है जो अपने आप में लोगों को एक सन्देश देता है | राजगीर घूमने आने वाले पर्यटक अब राजगीर थाना भी देखना चाहते हैं |

Join us on:

Leave a Comment