रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
सीवान जिले के महाराजगंज के बंगरा में आज आये बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का जोरदार स्वागत किया गया। राज्यपाल का स्वागत सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,पूर्व मंत्री मंगल पांडेय,जीवेश मिश्रा विधायक देवेशकांत सिंह, विधायक कर्णजीत सिंह ऊर्फ ब्यास सिंह, डां कुमार देव रंजन एव पूर्व सांसद अरुण कुमार ने अंग बस्त्र और बुके तथा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित शहीद देवशरण सिंह स्मारक स्थल में करीब एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले शहीद सम्मान भवन तथा स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर सिंह प्रतिमा का अनावरण किया। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि मैं आज धन्य हो गया इस वीर शहीद सपूतों की धरती पर आकर की जहा 31 वीर बांकुड़ो ने अंग्रेजों से लोहा लिया । शहीद सैनिकों के परिवार के सदस्यों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर महामहिम ने सम्मानित किया वहीं बंगरा के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुंशी सिंह को अंग वस्त्र देकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन के दौरान माननीय राज्यपाल ने कहा मैं बिहारी हूं।
अगर कोई मुझे बिहारी कहता है तो गर्व की अनुभूति होती है। देश की आजादी के समय शहीदों ने जो सपना देखा था आज सकार होता दिख रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सपूतों ने भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे। आत्मनिर्भर भारत के रूप में देखना चाहते थे उसी के पथ पर आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी चल रहे हैं और उन सपूतों की पावन और पवित्र स्थली बंगरा में आकर अपनें को धन्य मानता हूं।
स्वयं को विकसित करने की आवश्यकता है। स्वयं को विकसित किए बिना भारत विकसित नहीं होगा।स्वदेशी अपनाए तब जाकर भारत स्वावलंबी बनेगा , आत्मनिर्भर बनेगा । विकसित भारत बनेगा। विदेशों में बने समान का उपयोग नहीं करेंगे। तभी भारत विकसित बनेगा।
भारत को लोग सोने की चिड़िया कहते थे, अब भारत सोने की चिड़िया नहीं बनेगा । भारत सोने का शेर बनेगा जिस प्रकार शेर की दहाड़ से पूरा वातावरण गूंज उठता है। उसी प्रकार जब भारत सोने का शेर बनेगा तो इसकी दहाड़ पूरे विश्व को सुनाई देगी और तब जाकर के भारत विश्व गुरु बनेगा ।
सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी को इस ठंड में आने के लिए कोटी कोटी बंदन किया और जब शहीद सम्मान भवन बनकर तैयार हो जाए तो उद्घाटन करने का न्योता भी दिया जिसको महामहिम ने स्वीकार किया।
धन्यवाद ज्ञापन के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष ई सुगेन्द्र सिंह ने कहा आज बंगरा की धरती धन्य हो गई की आप महामहिम का चरण हमारे गांव की धरती पडी, कोटी कोटी बंदन , अभिनंदन के साथ ही सभा का समापन हुआ।
महामहिम के स्वागत के लिए स्वागत गेट बने हुए थे हर चौक चौराहे पर पुलिस बल के जवान तैनात थे कहीं से कोई चूक न हो जाए इसको लेकर जिला प्रशासन से लेकर महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन मुस्तैद रहा। इस मौके पर सीवान के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, महाराजगंज एसडीओ रोचना माद्री,एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन सहित सीवान डीडीसी,एसडीपीओ सीवान,पीजीआरओ अभिषेक चंदन एव अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। राज्यपाल के आने पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।




