श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा!

मोकामा के हाथीदह में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई!
हाथीदह के महेंद्रपुर में राजेंद्र सेतु के ठीक बगल में माँ गंगा के पावन तट पर अवस्थित जाला बाबा ठाकुरबाड़ी में 8 दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है!


वृन्दावन से आये आचार्य वीरेंद्र शास्त्री उर्फ़ बाल शुक्र के नेतृत्व में गंगा से कलश में जल लेकर कन्याओं व महिला श्रद्धालुओं की एक बड़ी हुजूम कलश यात्रा में शामिल हुईं!


ये कलश यात्रा राजेंद्र सेतू गंगा तट से शुरू होकर NH 80 से बाटा मोर होते हुये NH 31 से महेंद्रपुर ढाला होकर जाला बाबा ठाकुरबाड़ी तक पहुँचा, जिसके बाद प्रथम दिन के कथा की शुरुआत हुईं!
वृंदावन से पधारे पूज्य पंडित वीरेंद्र शास्त्री जी के पावन मुखारविंद से प्रथम दिवस में भागवत भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए वीरेंद्र बाबा ने बताया कि जीवन में भगवत भक्ति का बड़ा ही महत्व है भागवत भगवान हमारे कलिकाल में साक्षात् नारायण के ही स्वरुप में विराजमान हैं! भागवत भगवान की शरण ग्रहण करके अपने जीवन को भवसागर पार कर सकते हैं!

Join us on:

Leave a Comment