कांग्रेस नेता ने बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति,चूड़ा दही भोज का भी किया आयोजन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। जिले के कुदरा प्रखंड में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा बच्चों के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार जम कर मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के द्वारा बच्चों के बीच टाफी का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही बच्चों के लिए चूड़ा दही भोज का भी आयोजन जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया। बच्चों ने चूड़ा दही खाकर मकर संक्रांति के अवसर पर जिला अध्यक्ष का खुब सराहना किया। बताते चलें कि कैमूर जिले के कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर बच्चों के लिए चूड़ा दही भोज का आयोजन कर उनके साथ त्यौहार बड़ी खुशी के साथ मनाया। इधर बात करेंगे पूर्व जिलाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह का तो श्री सिंह बहुत पहले से ही बच्चों को प्यार, दुलार करते आ रहे हैं। बता दे की जात-पात ऊंच-नीच भेद भाव को दरकिनार करते हुए बच्चों के साथ अपने आप को खुश दिखाई देते है। उपेंद्र प्रताप सिंह सब के सुख-दुख में सदैव तत्परता से साथ रहते हैं।

Join us on:

Leave a Comment