कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। पटना संभाग की सहायक आयुक्त एस सागरिका ने शुक्रवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चौरसिया मोहनिया में चल रहे वर्कशॉप का अवलोकन किया। इस दौरान पटना से आई सहायक आयुक्त ने विद्यालय की कई सारी गतिविधियों को देखा और विद्यालय में चल रहे कार्य शैक्षणिक प्रक्रिया सीबीएसई की तैयारी एवं अन्य कार्य को देखने के लिए पटना से आयी। उन्होंने विद्यालय आने के बाद काफी संतुष्टि जगह जतायी और सभी बच्चों से मिलकर उनकी बाते भी सुनी और उन्हें आने वाले एग्जाम की बधाई दी। विधालय की तरफ से सहायक आयुक्त को रिलीफ आर्ट को बनाकर बच्चों ने दिखाया और स्मृति चिन्ह भी समर्पित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार उपाध्याय, शिव कुमार शुक्ला, लक्ष्मी नारायण प्रजापति, विनय मौर्य, राकेश कुमार मेहता इत्यादि शिक्षक मौजूद थे।




