आप को भारत के बारे में जानना है तो विवेकानन्द जी के जीवनी का अध्ययन करना होगा!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। शुक्रवार को स्वामी विवेकानन्द जी जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कैमूर के विभिन्न नगर इकाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मोहनियां नगर इकाई में संगोष्ठि का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत सह मंत्री स्मृति सिंह उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि वर्ष 1984 से स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते है। स्वामी विवेकानंद जी के महान व्यक्तित्व की पहचान इन्ही बातों से होती है कि प्रसिद्ध विद्वान और नॉवेल पुरस्कार विजेता रविन्द्र टैगोर जी ने कहा था कि यदि आप भारत को जानना चाहते है तो स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन का अध्ययन करना होगा। स्वामी विवेकानन्द जी प्रखर वक्ता व महान दार्शनिक के साथ साथ युग प्रवर्तक भी हुए। नरेंद्र से स्वामी विवेकानन्द होने तक की उनकी यात्रा ही उनके जीवन की प्रेरक गाथा है। जिस प्रकार शिकागो के धर्म सम्मेलन में भारतीय सभ्यता, संस्कृति के स्वाभिमान की व्याख्या की। इससे आज के युवाओं को प्रेरणा लेकर मन में देशभक्ति के भाव लेकर स्वामी विवेका जी सपनों का भारत बनाने हेतु प्रतिबद्ध होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री शुशील दुबे जी ने किया।
कार्यक्रम में जिला संयोजक आलोक श्रीवास्तव, रिशु उपाध्याय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व कार्यकर्ता चंदन तिवारी, प्रॉफेसर बच्चन सर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मृदुला चतुर्वेदी जी, पूर्व कार्यकर्ता रजनीश सिंह , कॉलेज अध्यक्ष सतीश यादव, विकास यादव, सोनू उपाध्याय, प्रिंस मिश्रा, सत्यम कुमार शर्मा, सत्यजीत, शिवम सिंह, प्रकाश यादव, नीरज सिंह, गुंजन कुमार, आलोक कुमार, प्रतीक पाण्डेय,गोल्डी कुमारी, निक्की कुमारी, अंशु कुमारी, किरण कुमारी, अंकिता कुमारी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment