कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय के सभाकक्ष में किया गया। यह जनता डीएम द्वारा हर दिन आयोजित किया जाता है। शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिले से कई प्रकार की समस्या लेकर लोग पहुंचे हुए थे। आयोजित दैनिक जनता दरबार में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए । प्राप्त हुए आवेदन में ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा शीघ्र ही समस्या का विधि सम्मत निदान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। आवेदन मुख्यतः स्वास्थ्य, आपूर्ति,भूमि विवाद,अतिक्रमण वाद, राजस्व आदि विभागों से संबंधित था। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे । गौरतलब है कि डीएम सावन कुमार द्वारा हर दिन जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। आयोजित किए गए जनता दरबार में जिले के विभिन्न जगहों से फरियाद लेकर फरियादी पहुंचते हैं। इसके बाद भी हम सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को जांच कर कार्रवाई हेतु निर्देश देते हैं।




