कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। शनिवार 13 जनवरी को कैमूर जिले के भभुआ शहर के टाउन हास्कूल में डीएम सावन कुमार द्वारा बीपीएससी के नये शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। इसको लेकर टाउन हाइस्कूल में सभी तैयारी पूरी कर ली गयी। निर्धारित किये गये समय के तहत सभी नये शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे देना है। इसको लेकर शुक्रवार को डीएम सावन कुमार द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित द्वितीय चरण टीआरइ-2.0 एवं प्रथम चरण पूरक, टीआरइ-1.0 परीक्षाफल के आलोक में लगभग 1300 विद्यालय अध्यापकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिए जाने हेतु कार्यक्रम दिनांक 13 जनवरी 2024 को 3:00 बजे अपराह्न से प्लस टू उच्च विद्यालय भभुआ में आयोजित किया जाना है।




