रिपोर्ट-प्रमोद कुमार!
– आज फिर सिवान मे बेखौफ अपराधियों ने 2 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं दोनों मृतक अपराधिक छवि के भी बताए जा रहे हैं। जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर दलित टोला की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तेलहटा निवासी कालीचरण
और सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी धर्मेंद्र डोम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि माहपुर दलित टोला में स्थानीय लोगों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जब करीब जाकर देखा, तो दोनों व्यक्ति के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए थे। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सराय ओपी की पुलिस पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से 12 जिंदा कारतूस और गोली का खोखा बरामद किया है। दोनों मृतक आपराधिक छवि के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अपने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दोनों के उपर हत्या, लूट एवं बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के कांड दर्ज बताया हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
घटना के कारण प्रथम दृष्टया आपसी विवाद प्रतीत हो रहा हैं। पुलिस घटना के कारणों का अनुसंधान कर रही हैं। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट पुलिस अधिकारी सीवान।




