फिर पलटी मार सकते हैँ नितीश कुमार – पूर्व सांसद अरुण कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट -ऋषभ कुमार!

वैशाली। नीतीश कुमार के करीबी रहे मित्र जहानाबाद पूर्व सांसद अरूण कुमार ने कहा कि नीतिश कुमार अब नई कला का अविष्कार करें चौकाने वाली बात क्या हो सकता है अब तो यही है कि फिर एक बार पलटा मार सकते हैं। अब तो उनके ही भतीजा तेजस्वी यादव ने उनका नाम पलटू चाचा के नाम फिक्स कर दिया है। पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी दया के पात्र हैं नीतीश कुमार जाकर उनके पैर पकड़ लेंगे। मोदी जी भी कहेंगे आइए NDA में स्वागत है।

विदित हो कि हाजीपुर के सर्किट हाउस पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ जन संवाद किए इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला किया है। उन्होने कहा की नीतिश कुमार जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर पकड़ ले इसके बाद उनको भले ही मोदी जी उन्हे अपने में शामिल कर लेंगे। एनडीए उनका स्वागत करेगा।

अरूण कुमार ने कहा कि वे फ़िलहाल अभी निर्यायक स्थिति में नहीं है। न महागठबंधन के है और ना ही एनडीए के हैं। वे यह सब इस लिए करते हैं कि महागठबंधन में उन्हें कुछ लाभ मिलेगा।

हाजीपुर में अक्षयवट राय स्टेडियम में आगामी 16 जनवरी को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान की पार्टी की संकल्प महासभा होने वाली है। इसी को लेकर हाजीपुर में कार्यकर्ताओं से मिलकर संवाद करने पहुंचे थे।

Join us on:

Leave a Comment