रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में दोस्त के साथ घूमने गए एक युवक का शव पानी से भरे तालाब से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और घटना की पूरी जांच में जुट कर कार्रवाई कर रही है । घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया की चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर पंचायत वार्ड 18 निवासी मोहम्मद एहसान अपने दो दोस्त के साथ घूमने निकला था. उसके बाद दोनों दोस्त अपने-अपने घर आ गया और मोहम्मद एहसान के पानी में डूबने से मौत की बात किसी और दोस्त से कही. इसके बाद परिजन को इस बात की जानकारी मिली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे अपने कब्जे में लेकर पूरी घटना की जांच कर रही है। आखिर युवक की कैसे मौत हुई है यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर मोहम्मद एहसान की मौत किस कारण हुई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाइट मृतक का भाई




