रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
: हिट एंड रन कानून के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रक ड्राइवर उतरे सड़क पर…… ट्रक ड्राईवरों ने जिले के मोतीपुर में SH 86 पर आगजनी कर किया सड़क जाम….. ट्रक ड्राइवर और ऑटो ड्राइवर ने नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ सड़क जाम कर किया प्रदर्शन….. ट्रक चालकों का कहना है कि केंद्र सरकार ने जो कानून लाया है वो कानून ट्रक चालकों के हित में कहीं से ठीक नहीं है….. जो पहले से कानून चल रहा था वही कानून रहने दिया जाए और नए कानून को तुरंत वापस लिया जाए……. ड्राईवरों ने कहा जब तक यह कानून वापस नहीं होगा हम ट्रक परिचालन ठप करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे…… आपको बता दें कि साल के शुरुआत में ही बस ट्रक ड्राईवरों ने हिट एंड रन कानून के खिलाफ 1 जनवरी से 3 जनवरी तक हड़ताल किया था…. ट्रक और बस एसोसिएशन के पदाधिकारी और परिवहन विभाग के अधिकारी के बीच वार्ता के बाद ट्रक और बस ड्राईवरों ने हड़ताल वापस ले लिया था…… लेकिन फिर से ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं…… ड्राईवरों ने कहा पहले सरकार द्वारा नया हिट एंड रन कानून को वापस लेने का आश्वासन दिया था तब हमलोग हड़ताल तोड़ दिए थे लेकिन सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस कारवायी नहीं किया गया है इसलिए हमलोग फिर हड़ताल पर चले गए हैं…..
बाइट-: ट्रक ड्राइवर




