मुजफ्फरपुर-मिठनपुरा स्थित होटल में युवती को गोली मारकर युवक फरार!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर के कल्याणी हरिसभा रोड स्थित मिठनपुरा थाना इलाके के एक होटल के कमरा नंबर 215 में युवक ने एक युवती को मंगलवार की 5 रात गोली मार दी। युवती का पत्ता मालीघाट, जबकि युवक का केवल नाम इमरान अली लिखा गया है। गोली युवती के जबड़े में लगी है। गोली मारने के बाद युवती को कमरे में ही छोड़कर युबक फरार हो गया। होटल के कमरे में ही पिस्टल बेड पर पड़ा मिला, जिसके मैग्जीन में तीन गोलियां लोड थीं। एक खोखा फर्श पर पड़ा मिला। युवक के भागने के बाद युवती किसी तरह कमरे से निकल कर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची और गिरकर बेहोश हो गई । उसे उठाकर होटल कर्मियों ने बैरिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता। चला है कि युवती सिलीगुड़ी की है। वह शहर में रहकर अॅऑर्केस्ट्रा करती है। अब तक युवती का कोई परिजन सामने नहीं आया है। जबड़ा में गोली लगने के कारण वह कुछ बोल नहीं पा रही है। पुलिस ने एफएसएल जांच के लिए कमरा लॉक करवा दिया। युवती का मोबाइल जब्त कर कॉल व लोकेशन जांच की जा रही है। टाउन एएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि छद्दम नाम से कमरा बुक था, कमरे में खून बिखरा पड़ा है, पिस्तौल और गोलियां जब्त की गई हैं आगे पुलिस जांच में जुटी हुई हैं

बाइट :- अवधेश दीक्षित,टाउन एएसपी मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment