जदयू 16 सीटो पर लड़ेगी चुनाव, भाजपा महागठबंधन में दरार पैदा करना चाहती है -मंत्री मदन सहनी!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में जदयू के मंत्री मदन सहनी ने कहा जदयू 16 सीटो पर लड़ेगी चुनाव..बीजेपी आरजेडी, जदयू में दरार पैदा करना चाहता..बीजेपी चाहता है नीतीश कुमार साथ आ जाए..बीजेपी आपस में लड़ाने और भड़काने का कर रही काम.चुनाव में इंडिया गठबंधन 40 का 40 सीट जीतेगा..बीजेपी को बिहार में एक भी खाता नहीं खोलने देंगे

मुजफ्फरपुर पहुचे सूबे के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि महागठबंधन अटूट है। जदयू की भाजपा के एनडीए गठबंधन में जाने की बात अफवाह है। भाजपा बेवजह एनडीए में आने की बात हो हवा दे रही है। कर्पूरी जयंती समारोह की तैयारी को लेकर राजकीय अतिथिशाला में जदयू कार्यकर्ता संग बैठक की। मंत्री ने कहा कि लोकसभा को लेकर इस माह के अंत तक सीट शेयरिंग का काम पूरा हो जाएगा।बताया कि जदयू अपनी जीती हुई सभी 16 सीट पर लड़ेगी इंडिया गठबंधन में एकजुटता अभी कायम है।बिहार की सभी 40 लोकसभा सीट जीतेंगे। जदयू आरजेडी का जोड़ कोई तोड़ नही सकता है।बीजेपी जीरो पर आउट होंगे। मदन सहनी ने कहा जबसे बीजेपी जेडीयू से अलग हुई है वह कमजोर पड़ रही है। जदयू के साथ लाने के लिए बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व बेचैन है।लेकिन वैसा कुछ नही होने वाला है।सीएम नीतीश कुमार ने जो फैसला कर लिया है उसके साथ जेडीयू कार्यकर्ता व बिहार की जनता एकजुट है।राम मंदिर पर मंत्री मदन सहनी ने कहा राम सभी के हैं किसी पार्टी के नही है।हमलोग विरोधी नहीं है।बीजेपी और राम चंद्र जी का दूर दूर तक कोई नाता नहीं है।

बाइट.. मदन सहनी,समाज कल्याण मंत्री

Join us on:

Leave a Comment