राम मंदिर सिर्फ बीजेपी का नहीं, भगवान श्रीराम,हनुमान,कृष्णा सबके हैं– विधायक गोपाल मंडल!

SHARE:

रिपोर्ट -निभाष मोदी!

हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ महागठबंधन के नेताओं द्वारा लगातार आपत्तिजनक बयान दिए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने मन्दिर का रास्ता गुलामी का रास्ता बताया तो वहीं राजद विधायक अजय यादव ने कहा बाईस जनवरी को नरेन्द्र मोदी राम मंदिर में ब्लास्ट करवा देंगे। इसको लेकर बिहार में सियासत तेज है। इसपर जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने चन्द्रशेखर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री शिक्षित हैं वह गलत नहीं बोलते हैं। ऐसा नहीं है कि मन्दिर सिर्फ भाजपा का है , भगवान राम, हनुमान, कृष्ण सबके थे। भगवान सिर्फ नरेंद्र मोदी के नहीं है। धर्म मे राजनीति नहीं होना चाहिए हर कोई वोट के लिए हवा बनाता है। नरेंद्र मोदी ने अयोध्या मन्दिर का निर्माण नहीं करवाया यह कोर्ट का फैसला था।

वहीं गोपाल मंडल ने राजद विधायक अजय यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी बम ब्लास्ट करवाते हैं। पटना में उनका जब रैली हुआ तो वो बम ब्लास्ट करवा दिए। वो बम ब्लास्ट करवाते है कुछ भी करवा सकते हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें