बेगूसराय सोये अवस्था में महिला की गोली मारकर हत्या!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में एक महिला को सोया अवस्था में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। यह घटना शाम्हो थाना क्षेत्र के अकबरपुर बरारी पंचायत के जगन सैदपुर गाँव के वार्ड नंबर 9 की है। दरअसल बेगूसराय जिले से एक ताजा मामला सामने आया है जहाँ पर अपराधियो ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दिया है। पुरा घटना शाम्हो थाना क्षेत्र के अकबरपुर बरारी पंचायत के जगन सैदपुर गांव के वार्ड नंबर 9 की बताई जा रही है। यह घटना रात की बताई जा रही है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया की पुलिस को इस घटना की जानकारी 8:30 बजे सुबह में मिली है। मृतक महिला की पहचान शाम्हो थाना क्षेत्र के जगन सैदपुर गांव निवासी सहजो यादव की 32 वर्षीया पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शाम्हो थाना प्रभारी अपने सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
मृतक महिला के हत्या के बारे में कोई सही जानकारी नहीं मिल रही है। आखिर इस महिला की क्यों और कैसे हत्या हुई। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने पूछने पर बताया कि उक्त महिला का नाजायज संबंध किसी दूसरे व्यक्ति के साथ था जिसके कारण इसकी हत्या हुई है कुछ लोग संपत्ति का विवाद भी बता रहे हैं,मृतक महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है फिलहाल गांव से अभी बाहर है पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है कि आखिर इस घटना के पीछे क्या कारण है।

Leave a Comment

और पढ़ें