रिपोर्ट-प्रशांत कुमार
बेगूसराय पुलिस ने रत्न मंदिर ज्वेलर्स में 21 दिसंबर को दिनदहाड़े कर्मचारी को गोली मारकर हुए स्वर्ण आभूषण दुकान लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक लाख रुपया, चार पिस्तौल कारतूस एवं गांजा बरामद किया है। लूट के बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने छह टीमों का गठन किया था जिसने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर को बदमाशों ने रत्न मंदिर ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूटपाट किया था। ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे, लेकिन तभी दुकान के एक स्टाफ ने सायरन बजा दिया और सायरन की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग जुटने लगे तो बदमाशों ने दुकान के एक कर्मचारी मनीष कुमार को पेट में गोली मार दी तथा हथियार लहराते हुए जेवरात लूटकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। एसपी ने बताया कि लूट के बाद तीन आरोपी राज्य के बाहर भी गए थे। लेकिन सभी बाहर से लौट आए। इस मामले में पुलिस की जब लगातार छापेमारी जारी रही तो मुजफ्फरपुर जिला निवासी कृष्णा उर्फ विवेक, तेयाय सहायक थाना क्षेत्र के लाल बाबू चौधरी एवं समस्तीपुर जिला के छोटू साह को नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर से गिरफ्तार किया गया। इससे मिले इनपुट के आधार पर समस्तीपुर के सोना चांदी दुकानदार संतोष साह, समस्तीपुर के ही कन्हैया कुमार एवं रणधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी के पास से कुल दो लोडेड पिस्टल, दो लोडेड पिस्तौल, सात गोली, दो मोबाइल लूट में प्रयोग किया गया तीन में से एक मोटरसाइकिल एवं 103000 नगद बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड समस्तीपुर का रविंद्र साहनी है जो की 6-7 माह पहले ही जेल से छूटा था। मास्टरमाइंड रविंद्र सहनी के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




